Thursday, 3 April 2025

सनातन विरोधी ममता बनर्जी सरकार तत्काल बर्खास्त हो : जय भगवान गोयल


नई दिल्ली, 3 अप्रैल। नई दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर आज यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट और राष्ट्रवादी शिवसेना द्वारा ममता बनर्जी सरकार को तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर ममता बनर्जी के पुतले पर कार्यकर्ताओं ने कालिख पोत कर व शव यात्रा निकालकर अपना विरोध जताया और भारत की माननीय राष्ट्रपति जी, प्रधानमंत्री भारत सरकार, गृहमंत्री, भारत सरकार व पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को इस संबंध में ज्ञापन दिया। इस अवसर पर यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री जय भगवान गोयल जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी द्वारा लगातार ऐसी नीतियाँ अपनाई जा रही हैं जो हिन्दू धर्म एवं सनातन संस्कृति के विरुद्ध हैं। उनके शासनकाल में दुर्गा पूजा, राम नवमी जैसे हिन्दू पर्वों पर प्रशासनिक दमन देखने को मिलता है, जबकि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति खुलेआम की जा रही है। इसके अतिरिक्त, यह भी संज्ञान में आया है कि बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठियों को संरक्षण देकर, उनके पहचान पत्र बनवाकर उन्हें अवैध रूप से भारतीय नागरिकता दिलाने की प्रक्रिया जारी है। यह न केवल देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है, बल्कि भारतीय संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के मूल सिद्धांतों के भी विपरीत है। श्री गोयल ने कहा कि ईद के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा सनातन धर्म को गन्दा कहकर अपमानित किया गया जो धार्मिक सौहार्द और संवैधानिक मूल्यों के प्रतिकूल हैं। इसी प्रकार, महाकुंभ को “मृत्युकुंभ“ की संज्ञा देकर करोड़ों हिन्दुओं की भावनाओं को आहत करने का कार्य भी उन्होंने किया है। जहां विश्व स्तर पर भारत के वासुदेव कुटुम्बकम भाव के कारण सारी दुनिया हमारी सनातन परंपरा को नमन् कर रही है, वहीं समय समय पर ममता बनर्जी ऐसे व्यक्तव्य देती है जैसे कि पश्चिम बंगाल  भारत का एक राज्य न होकर बांग्लादेश व् पाकिस्तान की तरह एक मुस्लिम कट्टरपंथी देश हो। यह सभी घटनाएँ दर्शाती हैं कि ममता बनर्जी की सरकार हिंदू विरोधी नीतियों को बढ़ावा दे रही है और इससे समाज में गहरा आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। 

श्री गोयल ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी अत्यंत दयनीय हो चुकी है। महिला सुरक्षा पर भी गंभीर प्रश्नचिन्ह लग चुके हैं, जिसमें हाल ही में एक नर्स की हत्या के मामले में प्रशासन की लचर कार्रवाई इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्हांने कहा कि पश्चिम बंगाल में वर्तमान सरकार संविधान के सिद्धांतों का पालन करने में असमर्थ हो रही है और वहाँ के हालात दिन-प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं, इसलिए हमारी यह मांग है कि ममता बनर्जी सरकार को तत्काल बर्खास्त कर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाये। 

इस अवसर पर सर्वश्री योगी अमरनाथ जी महाराज (उपाध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश), मनदीप गोयल (राष्ट्रीय प्रवक्ता), धर्मेन्द्र बेदी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), ईश्वर चौधरी (राष्ट्रीय सचिव), जय प्रकाश बघेल (उपाध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश), डॉ. जितेन्द्र यादव (उपाध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश), अवध कुमार (संगठन महामंत्री दिल्ली प्रदेश), श्रीकांत यादव (सचिव, दिल्ली प्रदेश), सांवर तायल (सचिव, दिल्ली प्रदेश), मुकेश गुप्ता (अध्यक्ष, ऑटो प्रकोष्ठ कश्मीरी गेट), अनुराग मिश्रा (ऑटो प्रकोष्ठ फरीदाबाद स्टैंड), कृपाराम शर्मा (दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), तुफानक्रांतिकर ((दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), दीपक रावत (प्रचारमंत्री दिल्ली प्रदेश), अभिषेक जैन (अध्यक्ष, रोहताश नगर), सुमन प्रजापति (सचिव दिल्ली प्रदेश), काजल वर्मा (अध्यक्ष, पूर्वी करावल नगर वि.स.), लक्ष्मी देवी (सचिव, दिल्ली प्रदेश), सोनिया चौधरी (अध्यक्ष, राम नगर) आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment