Monday 15 April 2024

राजनीति का खिलौना बनाता वोटर

संकल्प मिश्र 

इस समय पूरे देश में लोकसभा चुनाव का माहौल चल रहा है। चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टी अपने वोटर का इस्तेमाल राजनीति के खेल में खिलौने की तरह करते हैं। जिस प्रकार मदारी अपने बंदरों को भोजन का लालच देकर अपने रोजीरोटी लिए उनको तरह तरह का करतब करवाता है, ठीक उसी प्रकार यह नेताओं का समूह पूरी जनता को तरह तरह के लोक लुभावन वादों, पैसे-रुपए के लालच और अन्य बहुत प्रकार के झूठे वादों से इनको गुमराह करते हैं। जनता के वोट का प्रयोग अपनी सत्ता के भोग के लिए करते हैं। यह भारतीय लोकतंत्र में लोक लुभावन वादे पहले से एक प्रकार की समस्या रही है। समाज का एक बड़ा वर्ग इस लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी नहीं लेता है। चुनाव में मध्यवर्ग का एक बड़ा हिस्सा है जो अपने मत का उपयोग नहीं करता या कहें की वोट नहीं देता है। 



शहरी समाज में वोट नहीं देने का चलन बहुत सुनने और देखने में आता है, लोग वोट देने के वजाय अपने घरों में बैठे रहना पसंद करते है। वहीं एक ऐसा भी मध्यवर्ग है जो वोट देने को लोकतंत्र के पर्व के रूप में देखते है और अपने मताधिकार का सच्चे अर्थों में प्रयोग करते हैं। वहीं शहरों में बड़े-बड़े मकानों में रहने वाले लोगों को इस लोकतंत्र में विश्वास नहीं है या कहें की कोई और  कारण है। 


आज के समय में चुनाव के दौरान कुछ कथित नेताओं द्वारा शराब-मुर्गा, पैसों के बल पर वोट खरीदने का प्रयास करते और सफल भी होते है। इस प्रकार देखा जाए तो कुछ प्रतिशत लोगो के कारण जो अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं करते या कहें कि वोट नहीं देते उनके कारण कथित नेता भोली-भाली  जनता का वोट खरीद कर व बहला फुसला कर चुनाव जीत जाते हैं। शराब-मुर्गा और पैसे के लालच में  जनता इन भ्रष्टाचारी नेताओं के खिलौना बनने को तैयार हो जाते हैं। जिसके कारण देश में भ्रष्ट नेताओं का राजनीतिक खेल चलता रहता है। आज के समय में वोट राष्ट्र के हित में और  समाज के हित में होना चाहिए। जिसका सही इस्तेमाल कर आप एक अच्छे नेता को चुन कर स्वस्थ लोकतंत्र को मजबूत करेंगे। आप इस चुनाव में अपने वोट का इस्तेमाल जरूर करें है अच्छे नेता को चुन कर संसद में भेजे जो आपका नेतृत्व सही अर्थो में करे। 


No comments:

Post a Comment