Thursday 11 May 2023

शिक्षा संकृति उत्थान न्यास ने यमुना को बचाने केलिए किया यमुना संसद




नई दिल्ली, 11 मई,  मिशन यमुना संसद के अंतर्गत ASN सीनियर सेकेंडरी स्कूल मयूर विहार फेस-1 नई दिल्ली में विद्यार्थियों के मध्य संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के पर्यावरण विषय के राष्ट्रीय संयोजक माननीय संजय स्वामीजी ने छात्रों के बीच संवाद में कहा कि यमुना मैया बीमार हैं। वह कुछ कहना चाहती हैं। क्या आप यमुना मैया से बात करना चाहेंगे, उनकी कराह सुनना चाहेंगे? यमुना संवाद के बैनर तले दिल्ली में 4

जून को प्रातः 6:30 बजे वजीराबाद पुल से लेकर कालिंदी कुंज तक एक लाख से अधिक दिल्ली वासियों की मानव श्रृंखला बनाई जा जाएगी। यमुना संवाद के माध्यम से दिल्ली वासियों को जागरूक कर यमुना के प्रदूषित जल को निर्मल करने का संकल्प कुछ पर्यावरण प्रेमियों ने चार महीने पहले लिया। रवि शंकर तिवारी के संयोजन में धीरे-धीरे यह अभियान बन गया। इसी अभियान के अंतर्गत शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास दिल्ली ने  विद्यालयों, महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों के छात्रों व अध्यापकों को यमुना के प्रति संवेदनशील होने के लिए प्रेरणा दे रहा है। छात्रों, युवाओं के साथ शिक्षकों-अभिभावकों की सहभागिता को सुनिश्चित करने के लिए

न्यास के कार्यकर्ता प्रतिदिन शैक्षिक संस्थाओं में संवाद तथा पत्रक वितरण कर जन चेतना को जाग्रत करने का कार्य कर रहे हैं। दिल्ली के प्रत्येक व्यक्ति को 4 जून को यमुना के तट पर आने के लिए प्रेरित व आह्वान कर रहे हैं। 
उसी कड़ी में आज एएसएन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य श्रीमती स्वर्णिमा लूथरा विद्यालय के अन्य शिक्षकगण तथा सैकड़ों विद्यार्थियों ने यमुना की स्वच्छता के लिए संकल्प लिया। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के स्थानीय कार्यकर्ता डॉ विनोद शनवालजी, प्रदीप रामावतजी आदि  इस मौके पर उपस्थिर होकर छात्रों व शिक्षको को सहभागी के लिए प्रेरित किया। 

2 comments: