नई दिल्ली, 15 अप्रैल। दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध पीजीडीएवी महाविद्यालय में हाल ही में हुए सम्पन्न स्टाफ एसोसिएशन के चुनावों में डॉ. नरेंद्र उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। पीजीडीएवी महाविद्यालय के इतिहास में पहली बार स्टाफ एसोसिएशन के चुनाव आयोजित किए गए हैं। चुनाव में सभी शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सूझबूझ से मतदान किया। बता दें कि डॉ. नरेंद्र मूल रूप से पलवल जिले के बडौली गाँव के रहने वाले नरेंद्र का पीजीडीएवी महाविद्यालय से गहरा नाता है। उन्होंने इसी महाविद्यालय से हिंदी ऑनर्स में बी.ए. की उपाधि प्राप्त की थी। यहीं से उनकी शैक्षणिक यात्रा शुरू हुई थी। उनका सपना था कि जिस महाविद्यालय में वह छात्र बनकर आए थे, उसी महाविद्यालय में शिक्षक बनकर पढ़ाएँ जो सपना साकार भी हुआ।
आगे उन्होने स्नातकोत्तर शिक्षा के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बद्ध राजधानी महाविद्यालय से एम.ए. की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से एम.फिल. किया। तत्पश्चात दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग से पीएच.डी. की उपाधि हासिल की। अपने संघर्ष और समर्पण से उन्होंने अपना सपना साकार किया और आज वह पीजीडीएवी महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। अपनी जीत को नरेंद्र ने सभी वरिष्ठ शिक्षकों और सहकर्मी शिक्षकों की जीत बताते हुए उन्होंने कहा कि मैं महाविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।

No comments:
Post a Comment