Thursday 11 April 2024

युवाओं की हिस्सेदारी ही विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगी : प्रो दुबे

करूणा नयन चतुर्वेदी


दिल्ली, 10 अप्रैल। दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अम्बेडकर कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रिय सेवा योजना के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विषय विकसित भारत था। कॉलेज प्राचार्य प्रो आर एन दुबे, प्रोग्राम ऑफिसर रविंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य प्रो दुबे उपस्थित रहे।  

 विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रो दुबे ने कहा कि आज के युवाओं को देश की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। युवा शक्ति को श्रमदान के लिए सामने आना चाहिए। इससे समाज में जागरूकता पैदा होती है। 

उन्होंने कहा कि जिस देश का युवा अवसादग्रस्त हो जाएगा। वह देश स्वयं ही पतन की ओर अग्रसर हो जाएगा। उन्होंने कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई के छात्र-छात्राओं को भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने सुझाव दिया कि आप सभी नियमति अंतराल पर कॉलेज में सफाई अभियान चलाएं। बस्तियों में जाकर बच्चों को पढ़ाएं। किसी भी जरूरत मंद इंसान की मदद करें। 

गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्यपथ पर कॉलेज के तरफ़ से प्रतिनिधित्व करने वाली सिमरन चौहान को प्रो दुबे ने पुरस्कृत किया। कॉलेज में दिव्यांग सहायक टीम को लीड करने वाली भविपाल और अंशिका को भी पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रिय सेवा योजना के कॉलेज अध्यक्ष कृष्णा भाटिया को उनके उत्कृष्ठ योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं हर्षित सिंह को बेस्ट मीडिया पर्सन के रूप में सम्मान प्राप्त हुआ। 

इस कार्यक्रम का आयोजन प्रोग्राम आफिसर रविंद्र सिंह के सानिध्य में संपन्न हुआ। मंच संचालन का काम कल्याणी, तनीषा, शचि शर्मा ने संभाला। कार्यक्रम में प्रो ताराशंकर, प्रो महेश सिंह, प्रो संजय शर्मा, एनएसएस के कमिटी सह-संयोजक निशि शर्मा समेत कई शिक्षक और सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment