Wednesday, 12 February 2025

सांस्कृतिक कार्यक्रम मदारी का हुआ आगाज

करुणा नयन चतुर्वेदी 


नई दिल्ली, 12 फरवरी। दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर में  छात्रसंघ एवं राष्ट्रीय कला मंच के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम मदारी का शुभारंभ हुआ। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता मुकेश तिवारी, अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री देवदत्त जोशी, राष्ट्रीय कला मंच की राष्ट्रीय संयोजिका गुंजन ठाकुर ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर मल्यार्पण और दीपार्जन करके कार्यक्रम की शुरुआत की। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम मदारी में विभिन्न महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों से आयी विद्यार्थियों की टोलियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नुक्कड़ नाटकों ने जहां सामाजिक ज्वलंत मुद्दों पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया, वहीं गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी को झूमने पर मजबूर किया।  कार्यक्रम की प्रस्तुतियों ने भारत की सांस्कृतिक विरासत की छवि को सभी के सामने प्रस्तुत किया। जिसमें रंग, वेश और भाषा की भिन्नता होने के बावजूद भारतीयता का भाव प्रदर्शित होता दिखाई दिया।

No comments:

Post a Comment