नई दिल्ली, 6 मार्च। डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज की हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार पाठ्यक्रम द्वारा खेल पत्रकारिता विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस विशेष व्याख्यान हेतु खेल पत्रकार राजेन्द्र गुसाईं उपस्थित रहे। अतिथि का स्वागत प्रो बिजेन्दर कुमार ने पौधा देकर किया।
राजेन्द्र गुसाईं ने खेल पत्रकारिता की बारीकियों और व्यावहारिक ज्ञान पर विस्तार से बात की। मल्टी मीडिया पर खेल पत्रकारिता के महत्व और कौशल की भी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि खेल पत्रकार को तकनीकी ज्ञान और खेल के नियम संबंधी समझ होनी चाहिए। इसके साथ ही नेटवर्किंग और संपर्क कैसे मजबूत करें इस बारे में भी बताया। वर्तमान समय में ई-स्पोर्ट खेल की दुनिया में ज्यादा चर्चा में है। इसलिए जिन्हें भी ई-स्पोर्ट्स में रुचि है, उनके लिए इस क्षेत्र में रोजगार के मौके ज्यादा हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्पोर्ट्स सम्बन्धी खबरों की उपलब्ध सामग्री पर बात की। उन्होंने कहा कि खेल की दुनिया में होने वाले भ्रष्टाचार की खबर लिखते समय सावधानी रखनी चाहिए। खेल की दुनिया में खिलाड़ियों की निजी जिंदगी से सम्बंधित खबरें बहुत सोच समझ कर देनी चाहिए। कई बार हम मीडिया ट्रोल के कारण लोगों की जिंदगी भी बर्बाद होते देखा है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि किसी भी खिलाड़ी की निजी जानकारी को साझा करते वक्त उस खबर की पुष्टि कर लेनी चाहिए।
इस मौके पर डॉ राकेश कुमार, डॉ प्रवीण झा, डॉ सुभाष गौतम, डॉ रंजीत कुमार,अंशुमन कुमार के साथ भारी मात्रा में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment