नई दिल्ली, 4 अगस्त। दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र हितों से जुड़ी मांगों की लगातार अनदेखी कर रहे प्रशासन के खिलाफ़ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और अभाविप नेतृत्व वाले दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ ने आज से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। यह भूख हड़ताल 21 जुलाई से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के 15वें दिन शुरू की गई है और जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह जारी रहेगी। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह एवं सचिव मित्रविंदा करनवाल के साथ-साथ यश डबास, आर्यन मान, गोविंद तंवर, प्रबल प्रताप सिंह, नितिन तंवर ,रोहित डेढ़ा, दीपिका झा, लक्ष्य राज सिंह एवं वंतिका सिंह शामिल हैं।
अभाविप दिल्ली प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि एबीवीपी का यह संघर्ष केवल कुछ मांगों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिल्ली विश्वविद्यालय में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्र कल्याण की संस्कृति को स्थापित करने का प्रयास है। जब तक प्रशासन ठोस निर्णय नहीं लेता, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा एवं हम ऐसे ही भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा किछात्रों की समस्याओं को लेकर हम बार-बार प्रशासन से संवाद की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमें केवल उपेक्षा मिली है। जब प्रशासन सुनवाई नहीं करता, तो लोकतांत्रिक ढंग से भूख हड़ताल का रास्ता चुनना हमारी विवशता है। यह आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर है। और अब हम यहां से अपनी मांगों को मनवा के ही उठेंगे।
No comments:
Post a Comment