Thursday, 7 August 2025

रामायण रिसर्च काउंसिल ने किया संस्कृत भूषण सम्मान से सममानित


नई दिल्ली, 7 अगस्त। रामायण रिसर्च काउंसिल के तत्वावधान में दिल्ली स्थित कंस्ट्यूसन क्लब में संस्कृत भूषण सम्मान का आयोजन किया गया। रामायण रिसर्च काउंसिल द्वारा बनाया गया अवधेशानंद जी आदि संत का वीडियो चलाया गया जिसमें सभी संतो ने माता सीता के प्राकट्य स्थल पर सीता माता का  भव्य मंदिर  बनाने विषय उठाया। रामायण  रिसर्च काउंसिल ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय भट्ट जी ने संस्कृत भाषा के भाव को लेकर चर्चा किया उन्होंने कहा कि जापान में भी संस्कृत बोली जाती है। आज संस्कृत भूषण सम्मान कर संस्कृत को बढ़ावा देने हेतु हो रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि आज परिवार में संस्कार नहीं मिल रहे हैं। और हनुमान चालीसा की चौपाई सुमति व कुमति की व्याख्या की।

बताया गया कि रामायण  रिसर्च काउंसिल संस्कृति भाषा के प्रसार के लिए बीते दो सालों से काम कर रही है। इस सम्मान का उद्देश्य संस्कृति उद्यान के लिए काम करने वाली शिक्षाविदों, सांसदों और विधायकों को सम्मानित करना है जिससे संस्कृति भाषा के प्रचार प्रसार को प्रोत्साहन मिल सके। इस अवसर पर संस्कृति भाषा में न्यूज वेबसाइट रामायण वार्ता. कॉम का भी शुभारंभ किया गया। इस आयोजन में सम्मान संतों के हाथों दिए गए। जिनमें महामंडलेश्वर स्वामी शिव प्रेमानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज, स्वामी योगी सत्यम जी महाराज, और रामायण रिसर्च काउंसिल  के सदस्य महामंडलेश्वर स्वामी चित प्रकासानंद गिरी जी महाराज भी शामिल थे। संस्कृति को तमाम भाषा के जननी भी कहा जाता है और यही वजह रही कि 142 देशों में इस सम्मान समारोह के आयोजन को दिखाने की तैयारियां की गई थी। वहीं कोशिश ये भी है कि देश के 11 आई आई टी को जोड़ा जाए। ताकि इसे आगे बढ़ाने के लिए तकनीकी सहयोग हासिल हो सके। रामायण रिसर्च काउंसिल लंबे वक्त से संस्कृति भाषा में पाक्षिक पत्रिका रामायण वार्ता का प्रकाशन भी कर रही है। अब वो संस्कृत भाषा के प्रशिक्षण के लिए देव भाषा संस्कृति सीखे शीर्षक से एक पुस्तिका भी प्रकाशित करने जा रही हैं। जो संस्कृति को लिखना पढ़ना आसान बनाएगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केशवकुंज दिल्ली अभिलेखागार के माननीय रौशन कुमार जी व देश के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार माननीय अवदेश कुमार अवस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment