Saturday, 18 October 2025

पीजीडीएवी कॉलेज में नया आयकर अधिनियम 2025 व डिजिटल भारत प्रतियोगिता आयोजित


नई दिल्ली, 17 अक्टूबर। भारतीय संस्कृति सभा व पीजीडीएवी महाविद्यालय द्वारा नया आयकर अधिनियम 2025 : डिजिटल भारत के लिए एक आधुनिक कर व्यवस्था विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को नवीन कर नीतियों की जानकारी देना और उनकी तार्किक एवं भाषण कला को प्रोत्साहित करना था। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों से लगभग 25 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतिभागियों ने नए आयकर अधिनियम के विविध पहलुओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य निर्णायक के रूप में सी.ए. डॉ. गुरचरण एवं  सी.एस. डॉ. प्रदीप दुबे उपस्थित रहे, जिन्होंने मूल्यांकन किया।

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर  कृतिन बिंदलिश, द्वितीय स्थान पर उत्कर्ष गर्ग तथा तृतीय स्थान पर प्रियम अजमेरा रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन भारतीय संस्कृति सभा की छात्र संयोजिका काश्वी जैन एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति सभा के संयोजक डॉ. रामवीर, सह संयोजिका डॉ. प्रमिता मिश्रा एवं कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में डॉ विवेक दुबे उपस्थित रहे। इस आयोजन का उद्देश्य कर व्यवस्था के प्रति आम जन को जागरूक करना था।

No comments:

Post a Comment