Saturday, 25 October 2025

पर्यावरण संकट का समाधान हमारी जिम्मेदारी : श्री ओम बिरला


नई दिल्ली, 25 अक्टूबर। सोहन सिंह जी की जन्म तिथी के उपलक्ष्य में सोहन सिंह सेवा न्यास द्वारा कॉन्स्टीट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में पाँचवा वार्षिक व्याख्यान आयोजित किया गया। आयोजन का विषय "पर्यावरण : संकट और समाधान" था। आयोजन के अवसर पर मुख्य अतिथि, लोकसभा अध्यक्ष, श्री ओम बिरला जी ने कहा कि सोहन सिंह जी का जीवन हम सबको को प्रेरणा देता है। उनके द्वारा किए गए कार्य की समाज मे चर्चा होती है और यह समाज को प्रेरणा देता है। वह महान कर्मयोगी थे। सादगी व कठोर अनुशासन वाले व्यक्ति थे। उनका लम्बा समय राजस्थान में बीता। उनकी जरूरतें बहुत सीमित थी पर विचार बहुत बड़े थे। 16 साल की उम्र मे उन्होंने देश सेवा को चुना और आज एक प्रचारक के रूप में उनसे लोग प्रेरणा लेते हैं। जलवायु परिवर्तन का संकट आज सभी देशों के लिए संकट है। पर्यावरणीय संकट एक मानवीय संकट है। मनुष्य ही इसका समाधान निकाल सकता है। पर्यावरण संकट के समाधान के लिए जन आंदोलन खड़ा करना होगा। 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के उत्तर क्षेत्र  सेवा प्रमुख, श्री कृष्ण कुमार ने कहा कि स्वयं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रस्तुत करें। इस परिवर्तन शील समाज के लिए हमें ईश्वर भजन करते रहना चाहिए। निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य सेवा कार्य है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पर्यावरण गतिविधि संयोजक, श्री गोपाल आर्य जी ने कहा कि मैं दसवीं कक्षा में था जिस समय सोहन जी की उंगली पकड़ी थी। जिस देश में प्रकृति की पूजा होती थी उस देश में आज सांस लेना भी एक संकट है। आज नदियां व जल दूषित हैं। उन्होंने दिल्ली वायु गुणवत्ता की समस्या पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि सोहन सिंह जी दो कपड़ों में रहते थे और कम से कम वस्तुएँ उपयोग करते थे। पर्यावरण समाधान के लिए जन जागरूकता लाना होगा।  गांधी प्रकृति ने हमे सब कुछ दिया पर हमने प्रकृति को क्या दिया? आज देश भक्ति की परिभाषा बदलनी होगी। इस अवसर पर पंचपरिवर्तन के महत्वपूर्ण सिद्धांतों पर भी चर्चा की गई। 

प्रो राजकुमार भाटिया जी ने सोहन सिंह न्यास के प्रसंग व स्मृति की विस्तार से चर्चा की। सोहन सिंह जी के गांव हरचना में सेवा कार्य की चर्चा की। सोहन जी के विषय में बोलते हुए कहा कि वह श्रेष्ठ प्रचारक थे, साथ ही कहा कि वह एक महापुरुष थे। उनके बारे में समाज को बताया जाना चाहिए।  उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एक लाख बाइस हजार सेवा कार्य कर रहा है। 

श्री विनोद गोयल जी ने न्यास की गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री अनूप गुप्ता जी ने किया। श्री राम कुमार मित्तल जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर सोहन सिंह न्यास के न्यासी प्रो राज कुमार भाटिया जी, श्री संतोष तनेजा जी, श्री विनोद गोयल जी, श्री अनूप गुप्ता जी, श्री राम कुमार मित्तल जी, श्री दीन दयाल अग्रवाल जी आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment